Header Ads

दुनिया के सबसे 5 अमीर मंदिर

                                दुनिया के सबसे अमीर मंदिर


आप मंदिर तो जाते हैं लेकिन कभी सोचा है मंदिर के पास कितना धन है यहाँ भारत के उन मंदिरों के बारे में बताया गया है जिनके पास सच में अरबों की संपत्ति है केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर विश्व का सबसे धनी मंदिर होने के साथ साथ सभी मस्जिदों और चर्चो से भी धनी है

5.सिद्दी विनायक मंदिर

स्थान- मुंबई कुल संपत्ति- 125 करोड़ भगवान गणेश का यह मंदिर मुम्बई में है यहाँ हजारो की संख्या में लोग रोज दर्शन करने के लिए आते हैं गणेश चतुर्थी को यह संख्या लाखों में पहुँच जाती है यहाँ दान के रूप में पैसे के अलावा सोने के आभूषण भी चढ़ते हैं बॉलीवुड के सितारे अक्सर यहाँ दर्शन के लिए आते रहते हैं  


4.वैष्णों देवी मंदिर

स्थान- जम्मू कुल संपत्ति-500 करोड़ माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू के रियासी जिले में है मंदिर त्रिकूट पर्वत में बसा हुआ है यहाँ हर साल 1 करोड़ से ज्यादा लोग आते हैं मंदिर का संचालन माता वैष्णो देवी तीर्थ मंडल करता है वैष्णो देवी मंदिर भारत में तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी) के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला धार्मिक तीर्थ-स्थल है 

3.शिर्डी साईं बाबा

स्थान- अहमदनगर कुल संपत्ति- 540 करोड़ शिर्डी में पुरे भारत से लोग दर्शन के लिए आते हैं यहाँ देश विदेश की जानी मानी हंस्तियाँ भी दर्शन के लिए आती हैं चढ़ावे के रूप में यहाँ पर रुपये के साथ साथ हीरे और सोने भी चढ़ाये जाते हैं  

2.तिरुपति बालाजी

स्थान- आंध्र प्रदेश कुल संपत्ति- 52 हज़ार करोड़ यह भगवान विष्णु का ही मंदिर है भारत में सबसे ज्यादा चढ़ावा यहीं चढ़ता है लाखो की संख्या में लोग यहाँ आते हैं और दान के रूप में हीरे और सोने के सिक्के व बिस्कुट गुप्त रूप से चढाते हैं मंदिर की सेवा में 14000 कर्मचारी लगे हुए हैं

1.पद्मनाभस्‍वामी मंदिर

स्थान- केरल  कुल संपत्ति- 1.2 लाख करोड़ ($18 billion) पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल की राजधानी तिरुअनन्तपुरम में है ये भगवान विष्णु का मंदिर है 2011 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर के तहखाने खोले गए जिसमे सोने के कई टन सिक्के मिले हैं सोने के अलवा यहाँ हीरे व दुलर्भ पत्‍थर भी मिले हैं जिनकी कीमत अरबो में है खजाने में 800 किलो सोने के सिक्को का ढेर भी मिला है जो 200 ई पू के हैं प्रत्येक सिक्के की कीमत करीब 2.70 करोड़ रुपये है


No comments

Powered by Blogger.